दिल्ली के द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर आज सुबह करीब 10 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स ने चलती मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस शख्स की उम्र लगभग 50 साल है। पुलिस ने बताया कि उनके पास पीसीआर पर 10.10 बजे कॉल आई थी। यह घटना नोएडा से द्वारका जाने वाले प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और इस शख्स की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। इस शख्स ने क्यों खुदकुशी की इसका भी कारण सामने नहीं आ सका है।