फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्र 17 जनवरी तक बिना लेट फीस करा सकते हैं सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन

Thu, 16 Jan 2020 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
jnu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लंबे समय से सेमेस्टर की फीस बढ़ोतरी के विरोध के बावजूद जेएनयू में आखिरी दिन 5300 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। आखिरी तारीख होने की वजह से आवेदन करने वालों की तादाद लगातार बढ़ती गई। 

विज्ञापन


हालांकि विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर यह है कि जिन्हें अब तक सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन का मौका नहीं मिल सका है वो अब 17 जनवरी तक बिना लेट फीस के साथ  आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद छात्रों को आवेदन के लिए लेट फीस जमा करवानी पड़ेगी। 

लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन के लिए पांच दिनों का अतिरिक्त वक्त मिलने से आवेदकों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। जेएनयू में पिछले कई दिनों से सेमेस्टर फीस बढ़ोतरी पर हुए विवाद में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई भी हुई, बावजूद इसके विरोध का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें