वहां यह महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके बाद सीडीएमओ वेस्ट के आदेश पर महिला मरीज के संपर्क में आए अस्पताल के 82 कर्मचारियों का टेस्ट करवाया गया तो उनमें से छह पॉजिटिव मिले। इसके अलावा उसी वार्ड में भर्ती एक मरीज भी कोरोना पॉजिटिव हो गया।
चार अप्रैल को उसकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बिना हेल्थ डिपार्टमेंट को सूचना दिए खिलाराम का शव उसके परिवार को सौंप दिया। परिवार ने उसके शव का गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जब प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो मामले की जांच के आदेश दिए गए। जांच के बाद अस्पताल प्रशासन की भारी लापरवाही पाई गई।