फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मादीपुर के जूते की फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां कर रहीं राहत व बचाव कार्य

Thu, 03 Jun 2021 12:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह आग कैसे लगी। वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
मादीपुर के जूता फैक्टरी में लगी आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मादीपुर में जूता फैक्टरी में गुरुवार दिन में भीषण आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत बचाव का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चार मंजिला रिहायशी व व्यापारिक इमारत के भूतल और प्रथम तल पर आग सबसे पहले लगी थी। धीरे-धीरे यह आग बढ़ती गई और विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि एक के बाद एक 24 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए आना पड़ा।

हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह आग कैसे लगी। वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। राहत व बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ज्यादा जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें