फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 576 नए केस, मौतों के आंकड़े एक दिन में 62 से हुए 103

Wed, 02 Jun 2021 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार कम होते मामले के बीच मौतों की संख्या अब भी चिंता का विषय हैं वहीं संक्रमण अब लगभग आधा प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के नए केस लगातार कम हो रहे हैं, हालांकि 24 घंटों के अंदर ही मौतों के आंकड़े में भारी उछाल आया है जो चिंता का विषय है। बुधवार को आई दिल्ली की कोरोना बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में राजधानी में 576 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। हालांकि इसी दौरान 103 लोगों की मौत हो गई जबकि मंगलवार को प्रकाशित बुलेटिन के अनुसार यह आंकड़ा 62 था। इस बीच 1287 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं जो सबसे ज्यादा राहत की खबर है।

विज्ञापन


एक दिन में कोरोना के 73451 टेस्ट हुए जिसमें से 51349 आरपीसीआर और 22102 एंटीजन टेस्ट हुए। इसके बाद अब दिल्ली की वर्तमान संक्रमण दर 0.78 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

दिल्ली में अब तक कुल 14 लाख 27 हजार 439 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 13 लाख 93 हजार 673 लोग ठीक हो चुके हैं वहीं 24402 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कुल संक्रमण दर 7.34 प्रतिशत है और कुल मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है। दिल्ली में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 9364 है।
विज्ञापन


दिल्ली के अस्पतालों में बेड्स की बात करें तो कुल 24584 बेड्स में से 20572 बेड खाली हैं। वहीं डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर और कोविड हेल्थ सेंटर में क्रमशः 6154 और 528 बेड खाली हैं। वहीं वर्तमान में 4531 मरीज होम आईसोलेशन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें