फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली-लखनऊ तेजस की समय सारिणी जारी, विमानों की तर्ज पर डायनेमिक किराया चुकाना होगा

Thu, 12 Sep 2019 07:29 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tejas Express - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने दिल्ली-लखनऊ के बीच तेजस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। इस ट्रेन में यात्रा के लिए आपको विमान के तरह ही डायनेमिक किराया चुकाना होगा। ट्रेन छूटने के पांच मिनट पहले भी आप ज्यादा किराया चुकाकर इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन महज 6 घंटे 15 मिनट में दिल्ली-लखनऊ के बीच की दूरी तय करेगी।

विज्ञापन


वातानुकूलित कुर्सीयान वाली तेजस ट्रेन में एक एक्जीक्यूटिव क्लास डिब्बा होगा, जिसमें 56 सीट होंगी। 78 सीटों वाली 9 एसी चेयरकार होंगी। कुल 758 यात्री इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। पांच वर्ष और इससे अधिक उम्र वाले बच्चों को इस ट्रेन में यात्रा के लिए पूरा किराया देना होगा। आईआरसीटीसी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से शाम 4:30 बजे चलेगी और रात 10:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे चलेगी और दोपहर 12:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में यह गाजियाबाद और कानपुर स्टेशन पर भी ठहरेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

विदेशी पर्यटकों के लिए पांच सीट एक्जीक्यूटिव क्लास में और 50 सीट एसी चेयरकार में आरक्षित रखी जाएंगी। इस ट्रेन में समूह बुकिंग की भी सुविधा होगी। समूह में यात्रा करने वालों को तीन दिन पहले तक टिकट बुक कराना अनिवार्य होगा। डायनेमिक किराया भी इस ट्रेन में अलग-अलग होगा। त्यौहारों के मौसम में ज्यादा किराया चुकाना होगा। अन्य ट्रेनों की तुलना में 120 दिन की जगह 60 दिन पहले ही इसमें टिकट बुक किया जा सकेगा। तेजस से यात्रा करने वालों को 25 लाख रुपया का बीमा भी आईआरसीटीसी टिकट के साथ देगा। टिकट निरस्त कराने पर रिफंड मिलेगा।
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगा एग्जीक्यूटिव लाउंज

यात्रियों की मांग पर आईआरसीटीसी नई दिल्ली और लखनऊ स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज की सुविधा मुहैया कराएगा। लाउंज में मीटिंग की सुविधा भी यात्रियों को मांग के आधार पर दी जाएगी। ट्रेन में ऑन बोर्ड मनोरंजन की सुविधा मिलेगी।

आईआरसीटीसी एप पर बुकिंग की सुविधा

तेजस की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के साथ ही मोबाइल एप आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट पर उपलब्ध होगी। रेलवे आरक्षण केंद्र पर बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। अधिकृत एजेंट इस ट्रेन के टिकट बुक करा सकेंगे। पेटीएम, फोन पे, मेक माई ट्रिप, गूगल इबीबो, रेल यात्री पर भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा मिलेगी।

ट्रॉली से परोसा जाएगा खाना

विमान की तर्ज पर यात्रियों को खाना ट्रॉली से परोसा जाएगा। प्रशिक्षित महिला व पुरुष कर्मी खाना सर्व करेंगे। निशुल्क चाय व कॉफी की व्यवस्था होगी। यात्रियों को व्हील चेयर की सुविधा मांग के आधार पर मिलेगी। खाने का शुल्क किराए में ही लिया जाएगा। सभी यात्रियों को खाना परोसा जाएगा। यात्रियों के सामान को घर से लेकर ट्रेन तक पहुंचाने की योजना भी बनाई रही है। इसे भुगतान के आधार पर रखा जाएगा। होटल व टैक्सी बुकिंग की सुविधा भी आईआरसीटीसी इस ट्रेन के यात्रियों को मुहैया कराएगी। टिकट की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें