फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए पीछे पड़ा था सिरफिरा, इनकार किया तो महिला को लगाई आग 

Thu, 12 Sep 2019 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तम नगर के ओम विहार इलाके में एक सिरफिरे ने शादी से इनकार करने पर पीड़िता पार्वती (30) के कपड़ों में आग लगा दी और फरार हो गया। महिला के सिंथेटिक कपड़ों ने आग पकड़ ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी शुक्र बाजार निवासी सोनू उर्फ बेदी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पार्वती पहले से शादीशुदा है। सोनू का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान, सोनू उससे कोर्ट मैरिज करने की जिद करने लगा। मना करने पर उसने वारदात कर डाली। पार्वती के परिवार में पति सनोज कुमार के अलावा चार बेटियां हैं। सनोज प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि पार्वती भी छोटा-मोटा काम करती है। 

आरोप है कि शनिवार रात को पार्वती घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। सोनू उसके घर पहुंचा और कोर्ट मैरिज करने की जिद करने लगा। पार्वती के इनकार पर वह भड़क गया और मारपीट की। इसके बाद उसने पार्वती के कपड़ों में आग लगा दी और फरार हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पार्वती को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत देखते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें