दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर शनिवार को भीषण गर्मी के बीच जमकर वोटिंग हुई। आंकड़े भले ही बीते दो लोकसभा चुनाव से कम हो, लेकिन मतदाताओं में उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सातों लोकसभा सीट में से उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ। यहां पर सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। देर शाम तक मतदाता वोट करते रहे। इस सीट पर 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसी लोकसभा सीट पर 2020 में भीषण हिंसा हुई थी। जो क्षेत्र दंगा प्रभावित रहे थे वहां पर अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में अधिक मतदान हुआ है। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के बाबरपुर, गोकलपुर, मुस्तफाबाद, रोहतास नगर और घोंडा विधानसभा में 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। वहीं अन्य पांच विधानसभा में करावल नगर, सीलमपुर, सीमापुरी, तिमारपुर और बुराड़ी में 50 से 59 फीसदी मतदान हुआ है।
लोकसभा क्षेत्र---नौ बजे--11 बजे--1 बजे----3 बजे----5 बजे
चांदनी चौक----7.83----18.55--32.18-----43.70--53.27
उत्तर पूर्वी-----10.15----24.49--37.31----47.85--57.97
पूर्वी दिल्ली----8.82-----22.41--34.24----44.70--56.9
नई दिल्ली-----7.04-----19.18--31.66----42.17--50.44
दक्षिणी दिल्ली---8.88-----21---33.49-----42.96--51.84
उत्तर पश्चिमी---8.99-----22.67-35.72-----44.78--53.17
पश्चिमी-------9.72-----21.56--34.12----44.91--54.15
चुनाव वर्ष ---मतदान %
-2019----60.60
-2014----65.10
-2009---51.85
-2004---47.09
-1999---43.54