फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एलजी वीके सक्सेना ने सीएम आतिशी को लिखी चिट्ठी, बोले- अभी तक नहीं आई मार्शल नियुक्ति की फाइल

Sat, 02 Nov 2024 01:57 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्शल की नियुक्ति को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को चिट्टी लिखी है।
 
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना और सीएम आतिशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि एक नवंबर तक प्रदूषण से निपटने के लिए मार्शल को नियुक्त करने के लिए कहा था। इससे संबंधित फाइल अभी तक नहीं पहुंची।

विज्ञापन


राजभवन से जारी चिट्ठी में उपराज्यपाल ने कहा कि पिछली 24 नवंबर को को मैंने आने वाली दिवाली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर आपको पत्र लिख कर सीडीवीएस और बस मार्शलों की एक नवम्बर से बहाली सुनिश्चित करने को कहा था। साथ ही उनके नियमित करने का प्रस्ताव तैयार कर भेजने का सुझाव भी दिया था।

आगे कहा कि इस बावत आपकी पार्टी और नेताओं द्वारा काफी अवांछित राजनीति की गई और नेता विपक्ष सहित आप भी मुझसे मिली थीं। अफसोस की बात है कि अब तक इस सम्बन्ध में सरकार से मुझे कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
विज्ञापन


आगे लिखा कि आप इस मामले को त्वरित रूप से संबोधित करें और विधिपूर्वक सम्बंधित अधिकारियों को इनकी बहाली का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दें। बेशक इसका श्रेय आप अथवा आपके नेता लेने की राजनीति करते रहें। लेकिन इन गरीब और परेशान लोगों के कल्याण सम्बन्धी निर्णय में अब और विलम्ब किसी भी तरह से उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें