फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Summit: राजधानी में आज से आने लगेंगे जी20 देशों के मेहमान, एलजी ने लिया तैयारियों का जायजा

Thu, 07 Sep 2023 09:31 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

विदेशी मेहमानों के भारत आने से पहले सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए गए हैं। 20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने शहर की तैयारियों और साफ-सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन
G-20 Summit - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

8 सितंबर से भारत में जी20 का समिट की शुरुआत होने जा रही है। उससे पहले यानी कि आज जी 20 देशों के मेहमान भारत आएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत पहुंच रहे हैं। विदेशी मेहमानों के भारत आने से पहले सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए गए हैं। 20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने शहर की तैयारियों और साफ-सफाई का जायजा लिया। 

सभी विभागों ने झोंकी पूरी ताकत
विज्ञापन

जी20 समिट से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। उपराज्यपाल ने कहा कि सबसे पहले दिल्ली को साफ करना था। सड़क को ठीक करना था और फुटपाथ को भी सही करना था। हमारे सामने कई सारी चुनौतियां थीं। हमने छह महीने पहले ही इसकी तैयारियां शुरू कीं। बीते दो महीने में ज्यादा मेहनत की और सभी विभागों ने अपनी ताकत झोंक दी। आज सभी विभागों की मेहनत आपके सामने है। 

दिल्ली की 61 सड़कों को चमकाया गया
आगे कहा कि यह भारत के लिए एक बहुत ही बड़ा लम्हा है। हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति दिखाने का एक अवसर मिला है। ज्यादातर बदलाव जी 20 के आने वाले मेहमानों के रूट वाले 61 रोड को पूरी तरह से चमकाया गया है। यहां एक विभाग दूसरे विभाग से बात भी नहीं करता है। उन सभी को एक मंच पर लाना एक बड़ी चुनौती थी। यहां बहुत सारी एजेंसियां हैं। ऐसे में इन सभी को एक साथ लाया गया और काम कराया गया। हम लोगों ने कोशिश की। हर विभाग ने पूरी मेहनत से काम किया। आज रिजल्ट हम सभी के सामने है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। मेहमानों के आने में सिर्फ 24 घंटे का वक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें