फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: लॉ छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा, एफआईआर और गिरफ्तारी

Wed, 15 Jul 2026 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लखनऊ यूनिवर्सिटी में लॉ के थर्ड ईयर के छात्र प्रबल प्रताप सिंह (24) और सेकंड ईयर के छात्र चंद्र भान (23) को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट में हुए हंगामे के सिलसिले में लॉ के दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लखनऊ यूनिवर्सिटी में लॉ के थर्ड ईयर के छात्र प्रबल प्रताप सिंह (24) और सेकंड ईयर के छात्र चंद्र भान (23) को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी के स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। यह घटना 10.07.2026 को भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 में SLP नंबर 31367/2026 (प्रबल प्रताप और अन्य बनाम यूपी राज्य, कमिश्नर के ज़रिए) की सुनवाई के दौरान हुई थी। 
विज्ञापन


न्यायिक कार्यवाही के दौरान, आरोपी प्रबल प्रताप ने खुद याचिकाकर्ता के तौर पर पेश होते हुए, जानबूझकर अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, कोर्टरूम के अंदर कागज फेंके और अव्यवस्था फैलाई। जब स्टाफ ने मर्यादा बनाए रखने और उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ जबरदस्ती की और इस तरह उसके सरकारी काम में बाधा डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें