फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी की मंडियों का होगा कायाकल्प, विकास के लिए 517.94 करोड़ का बजट पास

Fri, 28 Apr 2023 07:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मंडियों के विकास को लेकर दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड और कृषि उत्पाद बाजार के अधिकारियों के साथ मंत्री गोपाल राय ने संयुक्त बैठक की दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में मंडियों के विकास को लेकर बोर्ड ने कुल 517.94 करोड़ रुपये का बजट पारित किया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की मंडियां अब और विकसित होंगी। बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ ही इसका विस्तार भी किया जाएगा। सरकार ने इसके विकास पर 517 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने का निर्णय लिया है। इससे गाजीपुर, आजादपुर, टिकरी खामपुर समेत सभी मंडियों की कई नई परियोजनाओं को गति मिलेगी। 

विज्ञापन


मुर्गा मंडी का होगा कायाकल्प तो फूल मंडी को भी और बेहतर लुक मिलेगा। मंडियों के विकास को लेकर दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड और कृषि उत्पाद बाजार के अधिकारियों के साथ मंत्री गोपाल राय ने संयुक्त बैठक की दिल्ली सचिवालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में मंडियों के विकास को लेकर बोर्ड ने कुल 517.94 करोड़ रुपये का बजट पारित किया। 

इस बजट में लगभग 206.37 करोड़ रुपये एपीएमसी आजादपुर, 17.40 करोड़ रुपये फल/सब्जी मंडी गाजीपुर, 16.31 करोड़ रुपये एफपी एंड ईएमसी गाजीपुर, 8.50 करोड़ रुपये फूल मंडी गाजीपुर, 19.70 करोड़ रुपये एपीएमसी केशोपुर, 43.02 करोड़ रुपये एपीएमसी नरेला, 4.42 करोड़ रुपये एपीएमसी नजफगढ़ के लिए और 202.19 करोड़ रुपये डीएएमबी को आवंटित किया गया।  
विज्ञापन


बैठक के बाद शहरी विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 102 करोड़ की लागत से मुर्गा मंडी के नवीनीकरण का काम किया जाएगा। टिकरी खामपुर थोक मंडी के निर्माण के साथ फल और सब्जी मंडी और पोल्ट्री मार्किट, गाजीपुर के विकास और गाजीपुर फूल मंडी के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। 

आजादपुर मंडी में शेड नंबर 7 के नवीनीकरण के लिए 20 करोड़ का बजट भी आवंटित किया गया है। दिल्ली सरकार मंडियों के विकास, विस्तार और बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। यह सभी फैसले  दिल्ली के किसानों की भलाई और मंडियों की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए लिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें