कीर्तिनगर में लोहा कारोबारी की हत्या
- फोटो : ani
कीर्तिनगर में सोमवार रात 9 बजे बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर लोहा कारोबारी के कार चालक को भी गोली मारकर घायल कर 20 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि तीन फरार हैं।
मानसरोवर गार्डन निवासी आनंद अग्रवाल का नारायणा इलाके में लोहे का कारोबार है। परिवार में पत्नी व 22 साल की बेटी है, अमेरिका में काम करती है। सोमवार रात काम खत्म करने के बाद आनंद कार चालक सूरज के साथ घर लौट रहे थे।
कीर्तिनगर अंडरपास के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कार रुकवाई और आनंद से रुपयों का बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनपर गोलियां दाग दीं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आनंद को मृत घोषित कर दिया गया। सूरज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।