फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 16 Nov 2026 08:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के नजदीक समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के नजदीक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान समीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गंभीर रूप से घायल समीर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन जारी
फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें