फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः केशवपुरम में जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया नियंत्रण

Tue, 26 May 2020 11:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
fire in keshavpuram - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के केशवपुरम इलाके में एक जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्टरी में आज सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 23 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और घंटों की मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन


उत्तरपश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में मंगलवार सुबह जूते बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह आठ बजकर 34 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली जिसके बाद दमकल के 23 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह फैक्टरी अवैध तरीके से चलाई जा रही थी। मीडिया को कवरेज करने से रोका गया भी गया, इसी के चलते फैक्टरी मालिक ने मीडियाकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की। लॉकडाउन के बावजूद अवैध तरीके से यहां फैक्टरी चल रही थी।
 


तुगलकाबाद में भी बीती रात लगी आग

वहीं एक अन्य घटना में दिल्ली के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र के तुगलकाबाद गांव में सोमवार देर रात आग लगने से 250 झोपड़ियां जल गईं। 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में रात 12 बजकर 50 मिनट पर जानकारी मिली जिसके बाद दमकल के 28 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें