फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर: करावल नगर में पति ने किया पत्नी और दो बेटियों का कत्ल, वारदात के बाद आरोपी फरार

Sat, 09 Aug 2025 03:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करावल नगर में पति ने पत्नी और दो बेटियों को मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी मकान में हुआ ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली तीन हत्याओं से दहल उठी। एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को मार डाला। रक्षाबंधन के दिन हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली के करावल नगर इलाके में प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच और सात साल की दो बेटियों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह लगभग 07:15 बजे करावल नगर पुलिस थाने में एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस को लगभग 28 वर्षीय एक महिला और उसकी लगभग 7 और 5 वर्ष की दो बेटियां अपने कमरे में मृत मिलीं। अपराध और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों से मामले को लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। करवल नगर पुलिस थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति का पता लगाने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें