फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जामा मस्जिद के शाही इमाम ने की अपील, रमजान में घरों में रहकर ही करें दुआ

Thu, 23 Apr 2020 01:16 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

रमजान के पावन महीने की शुरुआत से पहले गुरुवार को दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर हम सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे तो जल्द ही कोरोना वायरस को खत्म कर पाने में सफल होंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है। इस दौरान घरों में ही रहकर दुआ करें और सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखें। ऐसा करके हम खुद को और बाकी लोगों को भी सुरक्षित रख पाएंगे। 

बता दें कि रमजान के करीब आने के साथ ही कई धर्मगुरु और उलेमा लोगों को यह समझाने में जुटे हैं कि वे इस दौरान मस्जिदों में या किसी अन्य स्थान पर एकत्रित न हों। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदर मौलाना राबे हसनी नदवी ने भी मुसलमानों से रमजान में घरों में इबादत करने की अपील की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस की वजह सबके लिए जरूरी है कि रमजान के मौके पर इबादत घरों में करें, क्योंकि ये वक्त का तकाजा भी है। इससे एक अच्छी मिसाल कायम होगी। वहीं कई जगह गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगाकर जगह-जगह यह एलान करवाया जा रहा है कि रमजान के दौरान घरों में ही नमाज पढ़ें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें