फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी बवाल: दिल्ली पुलिस लगा रही पता, हिंसा के आरोपी पश्चिम बंगाल के हैं या बांग्लादेशी

Thu, 21 Apr 2022 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली 

सार

दिल्ली पुलिस की एक टीम पश्चिमी बंगाल गई है। दूसरी तरफ जहांगीरपुरी हिंसा के समय सभी आरोपी हिंसा वाली जगह पर ही मौजूद थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा हिंसा के अन्य आरोपियों को पकडने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपी कहां के रहने वाले हैं ये दिल्ली पुलिस व सरकार के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दिल्ली पुलिस ये पता कर रही है कि जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपी पश्चिमी बंगाल के रहने वाले हैं या बांग्लादेश के रहने वाले हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस आरोपियों का रिकार्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की एक टीम पश्चिमी बंगाल गई है। दूसरी तरफ जहांगीरपुरी हिंसा के समय सभी आरोपी हिंसा वाली जगह पर ही मौजूद थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा हिंसा के अन्य आरोपियों को पकडने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दे रही है। 

जहांगीरपुर हिंसा करने वाले अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि हिंसा में पकड़े गए करीब 20 आरोपियों ने बताया कि वह पश्चिमी बंगाल के नादिया व आसपास के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी पश्चिमी बंगाल के रहने वाले नहीं हैं, बल्कि भारत में अवैध रूप से आए बांग्लादेशी हैं। हालांकि सभी के आधार कार्ड व वोटर कार्ड बने हुए हैं। पुलिस अधिकारियां ने बताया कि एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम पश्चिमी बंगाल गई है। ये टीम पश्चिमी बंगाल पहुंच चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों का पूरा रिकार्ड खंगाला जाएगा। देखना ये है कि आरोपियों के रिकार्ड खंगालने में पश्चिमी बंगाल पुलिस व पश्चिमी बंगाल सरकार कितना सहयोग करती है। 

दूसरी दिल्ली पुलिस को बड़ा सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की मोबाइल लोकेशन निकलवाई थी। सभी की लोकेशन हिंसा वाली जगह सी-ब्लाक जहांगीरपुरी में आ रही है। मोबाइल लोकेशन के साथ-साथ उनके मोबाइल के टॉवर की लोकेशन भी हिंसा वाली जगह पर आ रही है।

कोर्ट में पेश करने के लिए आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस इन्हें बड़े सबूत के तौर पर पेश करेगी। इसके अलावा मौके पर पीडब्ल्यूडी के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल लिया है। सीसीटीवी कैमरों से पता लगा रहा है कि आरोपी मौके पर ही थे। सीसीटीवी कैमरे भी आरोपियों के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत है। दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें