कुछ महीने पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर एम्स के सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को पद से हटाने की मांग की थी।
यही नहीं पत्र में उन्होंने एम्स के पीडियाट्रिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद पॉल को सीवीओ बनाने की मांग की थी। इसके बाद चतुर्वेदी को पद से हटा दिया गया, लेकिन अभी तक एम्स का नया सीवीओ नियुक्त नहीं हो पाया है।
ऐसे में माना जा रहा है कि नड्डा ने जिन कामों की सिफारिश हर्षवर्धन से की थी, अब केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनने के बाद अब उन पर स्वयं फैसला कर सकेंगे। सूत्रों की मानें तो डॉ. पॉल हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।