फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों का संकट: दिल्ली दुनिया में सबसे प्रदूषित... लाहौर भी पीछे, एक्यूआई खतरनाक स्तर पर; आज बारिश के आसार

Sat, 14 Nov 2026 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

स्विस समूह आईक्यूएयर के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है, जबकि लाहौर का एक्यूआई 309 रहा। लाहौर को लंबे समय से दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में गिना जाता रहा है। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गई है। स्विस समूह आईक्यूएयर के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है, जबकि लाहौर का एक्यूआई 309 रहा। लाहौर को लंबे समय से दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में गिना जाता रहा है। 

विज्ञापन


हालांिक, भारत के आधिकारिक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में स्थिति और भी गंभीर दर्ज की गई है। सीपीसीबी ने सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 403 आंका। इसके चलते दिल्ली में धुंध की मोटी चादर छा जाने से दृश्यता काफी कम रही। हालांकि शाम 4 बजे एक्यूआई 373 रहा।

वहीं, निजी क्षेत्र की एजेंसी एक्यूआई डॉट कॉम के अनुसार, सुबह 7:30 बजे एक्यूआई 494 दर्ज िकया गया। आंकड़ों में यह अंतर वायु प्रदूषण के स्तर की गणना और वर्गीकरण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अलग-अलग पैमानों और पद्धतियों के कारण है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के 58 निगरानी केंद्रों में से 34 पर एक्यूआई 400 के पार चल गया था, जो गंभीर श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन


एनसीआर में आज बारिश के आसार, मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन में उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से शनिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 14-15 नवंबर के दौरान राजस्थान और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 

एनसीआर का एक्यूआई

  • हरियाणा के बल्लभगढ़ का 400
  • मानेसर 316
  • गुरुग्राम 324
  • बहादुरगढ़ 308
  • यूपी का गाजियाबाद 368
  • ग्रेटर नोएडा 348
  • नोएडा 313
  • मोदीनगर 305

दिल्ली की हवा लगातार तीसरे दिन बिगड़ी
दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार तीसरे दिन बढ़ा। शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 350 से 23 अंक अधिक है। हालात की गंभीरता यह है कि 59 निगरानी केंद्रों में से 57 पर हवा बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में रही। गंभीर श्रेणी वाले केंद्रों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो गई। वहीं, खराब और मध्यम श्रेणी में केवल एक-एक केंद्र रहा। किसी भी केंद्र पर हवा संतोषजनक श्रेणी में नहीं रही। आईआईटी दिल्ली 452 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित केंद्र रहा, जबकि कैंटोनमेंट में सबसे कम 151 एक्यूआई दर्ज किया गया।

राजधानी में प्रदूषण की स्थिति चार दिनों में काफी बदल गई। 10 नवंबर को 34 केंद्र खराब श्रेणी में थे और एक भी केंद्र गंभीर श्रेणी में नहीं था। 11 नवंबर को गंभीर केंद्रों की संख्या एक हुई, जबकि 12 नवंबर को यह बढ़कर 13 पहुंच गई। शुक्रवार को गंभीर श्रेणी के केंद्रों की संख्या 16 हो गई। इसके उलट खराब श्रेणी वाले केंद्र 34 से घटकर महज एक रह गए। शुक्रवार को 41 केंद्र बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किए गए।

51 केंद्रों पर पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक : प्रदूषकों के स्तर पर 59 में से 51 केंद्रों पर पीएम 2.5 प्रमुख रहा, जबकि आठ केंद्रों पर पीएम 10 का प्रभाव अधिक था। यानी करीब 86 फीसदी निगरानी केंद्रों पर    बारीक कण प्रमुख प्रदूषक बने रहे। पीएम 2.5 के बेहद छोटे कण सांस के साथ फेफड़ों के भीतर तक पहुंच सकते हैं, जबकि पीएम 10 में धूल सहित अपेक्षाकृत बड़े कण शामिल होते हैं। गोगा में 104 अंक बढ़ा एक्यूआई एक दिन में सबसे बड़ा उछाल गोगा केंद्र पर दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 260 से बढ़कर 364 हो गया। 104 अंकों की वृद्धि हुई।

आईआईटी दिल्ली का एक्यूआई 452 
शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली में सबसे अधिक 452 एक्यूआई दर्ज किया गया। नॉर्थ कैंपस 446 के साथ दूसरे स्थान पर रहा। एनआईएच नरेला और पूसा आईआईटीएम में 437-437, बुराड़ी क्रॉसिंग में 433, पंजाबी बाग में 431, कॉमनवेल्थ में 428, चांदनी चौक में 427, सीआरआरआई मथुरा रोड में 421 और आईटीओ में 419 एक्यूआई रहा। ये सभी केंद्र गंभीर श्रेणी में शामिल हैं। गंभीर श्रेणी के 16 केंद्रों में से 14 पर पीएम 2.5 और दो पर पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक रहा। आईआईटी दिल्ली और एनएसआईटी द्वारका में पीएम 10 का प्रभाव अधिक दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें