या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गई है। स्विस समूह आईक्यूएयर के अनुसार कल दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 334 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है, जबकि लाहौर का एक्यूआई 309 रहा। लाहौर को लंबे समय से दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में गिना जाता रहा है।
#WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) at ITO is 414, categorised as 'Severe', as per the CPCB (Central Pollution Control Board).
— ANI (@ANI) November 14, 2026
(Visuals shot at 05:25 am) https://t.co/s8Ad0LpWJ6
#WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) in the area around Dhaula Kuan is 147, categorised as 'Moderate', as per the CPCB (Central Pollution Control Board).
— ANI (@ANI) November 14, 2026
(Visuals shot at 05:15 am) https://t.co/aYB5sCFf4a
#WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around India Gate is 312, categorised as 'Very Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board).
— ANI (@ANI) November 13, 2026
(Visuals shot at 5:05 am) https://t.co/sI0hPyZLMK
#WATCH | Delhi | Air Quality Index (AQI) around AIIMS is 310, categorised as 'Very Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board).
विज्ञापन
(Visuals shot at 04:50 am) https://t.co/2ROOTULAbV— ANI (@ANI) November 13, 2026
#WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) around JLN Stadium is 310, categorised as 'Very Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board).
— ANI (@ANI) November 13, 2026
(Visuals shot at 04:10 am) https://t.co/35fPtGvmdp
दिल्ली की हवा लगातार तीसरे दिन बिगड़ी
दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार तीसरे दिन बढ़ा। शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 373 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 350 से 23 अंक अधिक है। हालात की गंभीरता यह है कि 59 निगरानी केंद्रों में से 57 पर हवा बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में रही। गंभीर श्रेणी वाले केंद्रों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो गई। वहीं, खराब और मध्यम श्रेणी में केवल एक-एक केंद्र रहा। किसी भी केंद्र पर हवा संतोषजनक श्रेणी में नहीं रही। आईआईटी दिल्ली 452 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित केंद्र रहा, जबकि कैंटोनमेंट में सबसे कम 151 एक्यूआई दर्ज किया गया।
राजधानी में प्रदूषण की स्थिति चार दिनों में काफी बदल गई। 10 नवंबर को 34 केंद्र खराब श्रेणी में थे और एक भी केंद्र गंभीर श्रेणी में नहीं था। 11 नवंबर को गंभीर केंद्रों की संख्या एक हुई, जबकि 12 नवंबर को यह बढ़कर 13 पहुंच गई। शुक्रवार को गंभीर श्रेणी के केंद्रों की संख्या 16 हो गई। इसके उलट खराब श्रेणी वाले केंद्र 34 से घटकर महज एक रह गए। शुक्रवार को 41 केंद्र बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किए गए।
51 केंद्रों पर पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक : प्रदूषकों के स्तर पर 59 में से 51 केंद्रों पर पीएम 2.5 प्रमुख रहा, जबकि आठ केंद्रों पर पीएम 10 का प्रभाव अधिक था। यानी करीब 86 फीसदी निगरानी केंद्रों पर बारीक कण प्रमुख प्रदूषक बने रहे। पीएम 2.5 के बेहद छोटे कण सांस के साथ फेफड़ों के भीतर तक पहुंच सकते हैं, जबकि पीएम 10 में धूल सहित अपेक्षाकृत बड़े कण शामिल होते हैं। गोगा में 104 अंक बढ़ा एक्यूआई एक दिन में सबसे बड़ा उछाल गोगा केंद्र पर दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 260 से बढ़कर 364 हो गया। 104 अंकों की वृद्धि हुई।
आईआईटी दिल्ली का एक्यूआई 452
शुक्रवार को आईआईटी दिल्ली में सबसे अधिक 452 एक्यूआई दर्ज किया गया। नॉर्थ कैंपस 446 के साथ दूसरे स्थान पर रहा। एनआईएच नरेला और पूसा आईआईटीएम में 437-437, बुराड़ी क्रॉसिंग में 433, पंजाबी बाग में 431, कॉमनवेल्थ में 428, चांदनी चौक में 427, सीआरआरआई मथुरा रोड में 421 और आईटीओ में 419 एक्यूआई रहा। ये सभी केंद्र गंभीर श्रेणी में शामिल हैं। गंभीर श्रेणी के 16 केंद्रों में से 14 पर पीएम 2.5 और दो पर पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक रहा। आईआईटी दिल्ली और एनएसआईटी द्वारका में पीएम 10 का प्रभाव अधिक दर्ज किया गया।