फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 04 Jan 2023 03:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस से लौट रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि जिला डीसीपी ने यह नहीं बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग क्यों करवाई जा रही है इसे गुप्त रखा गया है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली - फोटो : NewDelhiAirPort
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट की आईजीआई एयरपोर्ट पर सकुशल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट रास्ते से वापस लौटी है। फ्लाइट में 218 यात्री थे। यह एयर इंडिया की AI 143 फ्लाइट थी।

विज्ञापन


इमरजेंसी को लेकर दिल्ली के एम्स अस्पताल, फायर विभाग और सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। इमरजेंसी लैंडिंग के लिए आईजीआई एयरपोर्ट के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है।

आईजीआई एयरपोर्ट जिला डीसीपी रवि कुमार सिंह ने इमरजेंसी लैंडिंग करवाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पेरिस जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की एयर विंग में खराबी थी। हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है और उसके बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। जब तक फ्लाइट सकुशल लैंड नहीं हुई तब तक इस पूरे मामले को गुप्त रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें