फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : इंडिया गेट के पास आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, फरार आरोपी पर धारा 302 में केस

Thu, 25 Apr 2024 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभाकर (25) के रूप में हुई है। बुधवार देर शाम एक आइसक्रीम विक्रेता पर चाकुओं से हमले की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इंडिया गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में इंडिया गेट के पास एक आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभाकर (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार देर शाम एक आइसक्रीम विक्रेता पर चाकुओं से हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक पर झगड़े के कारण चाकू से हमला किया गया था। मृतक के शरीर पर तीन घाव हैं, जिनमें से एक बहुत गहरा था जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पास से कुछ पैसे, एक घड़ी और बैग बरमाद किया गया है। पुलिस ने कहा कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें