विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए दिल्ली आए महेंद्र सिंह धोनी जिस होटल में ठहरे हैं वहां आज आग लग गई। हालांकि धोनी को वहां से सुरक्षित निकाल लिय गया है।
विज्ञापन
टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के द्वारका के जिस होटल में धोनी ठहरे हुए हैं उसके पास ही एक मॉल है। बताया जा रहा है कि आग उस मॉल में ही लगी थी लेकिन बाद में वो होटल तक भी पहुंच गई।