फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः होटल के तहखाने में चल रहा था बूचड़खाना, दो गिरफ्तार, 15 पशुओं के अवशेष बरामद

Thu, 22 Oct 2020 10:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- उतर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में चल रहा था अवैध बूचड़खाना, होटलों पर होता था पशुओं का मांस सप्लाई
- नंद नगरी थाने में आरोपियों के खिलाफ किया गया मामला दर्ज, पुलिस होटल मालिकों से पूछताछ कर जांच में जुटी
विज्ञापन
delhi police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी स्थित एक होटल के तहखाने में अवैध बूचड़खाना चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो टीम बनाकर छापा मारा गया। पुलिस ने रंगे हाथों होटल के तहखाने से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान ब्रह्मपुरी निवासी अजीम और रिजवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बेसमेंट से पंद्रह पशुओं के अवशेष और एक जिंदा पशु बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों यह गोरखधंधा कब से कर रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि ई-ब्लॉक, सुंदर नगरी, चिकन पाइंट नामक के होटल के बेसमेंट में अवैध रूप से बूचड़खाना चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन एक टीम का गठन किया और मंगलवार देर रात को होटल में छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस की टीम को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। कई लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने रिजवान और अजीम को काबू किया। दोनों ने बताया कि वह होटलों पर सप्लाई करने के लिए अवैध रूप से चुपचाप पशु काट रहे थे। पुलिस ने निगम अधिकारियों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मास को कब्जे में लेकर निगम के वेटनरी विभाग को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें