प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर जातिसूचक नारे लिखे होने की तस्वीरें वायरल हुई हैं। इसके बाद विभिन्न छात्र संगठनों में आक्रोश है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जेएनयू 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग चलाने वाले राजनीतिक दलों का अड्डा बनता जा रहा।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर लिखे विवादित नारों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जेएनयू 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग चलाने वाले राजनीतिक दलों का अड्डा बनता जा रहा। आज इसी 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग और 'ग़ज़वा-ए-हिंद' का गठजोड़ देश में चल रहा है, जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। वे भारत में सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन
दरअसल, प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर जातिसूचक नारे लिखे होने की तस्वीरें वायरल हुई हैं। इसके बाद विभिन्न छात्र संगठनों में आक्रोश है। छात्रों ने दावा किया कि स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-II की इमारत की दीवारें विशेष समुदाय के खिलाफ नारेबाजी से भर दी गई हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसके लिए वामपंथियों पर आरोप लगाया है।