फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: हिरासत से आदेश पारित मामले पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने कहा- ईडी स्पेशल जज को सौंपे नोट

Mon, 01 Apr 2024 01:50 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिरासत में रहते हुए आदेश पारित करने के मुद्दे पर ईडी को विशेष न्यायाधीश को अपना नोट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशायल को अरविंद केजरीवाल की हिरासत के दौरान आदेश पारित करने के मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने वाली याचिका पहले ही हाईकोर्ट में खारिज हो चुकी है।

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ ने कहा कि जिस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, उसे देख रहे विशेष न्यायाधीश को कानून के अनुसार, यदि आवश्यक हो, आदेश पारित करने का निर्देश दिया जाता है। सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने कहा कि एजेंसी ने याचिका में उठाए इस मुद्दे पर संज्ञान लिया। ईडी ने कोर्ट को सूचित किया कि अरविंद केजरीवाल को आदेश पारित करने के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें