फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Sisodia: सिसोदिया को HC से राहत, वीडियो कॉल पर कर सकेंगे बीमार पत्नी से बात; जमानत पर फैसला सुरक्षित

Thu, 11 May 2023 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोर्ट ने जेल अधीक्षक को आदेश दिया है कि जेल मैन्युल के मुताबिक सिसोदिया को वैकल्पिक दिनों में तीन से चार बजे के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए बात कराई जाए।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने आबकारी नीति के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोप मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। इस मामले में सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने संबंधित जेल अधीक्षक को यह भी निर्देश दिया कि जमानत याचिका के निस्तारण तक सिसोदिया और पत्नी के बीच हर वैकल्पिक दिन अपराह्न 3-4 बजे के बीच वर्चुअल बैठक सुनिश्चित करें। अदालत सिसोदिया की पत्नी की बीमारी के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका पर भी फैसला करेगी।

विज्ञापन

अदालत ने स्पष्ट किया कि जेल नियमों के अनुसार वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी। सिसोदिया फिलहाल सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें 31 मार्च को सीबीआई मामले में विशेष न्यायाधीश ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। उन्हें हाल ही में ईडी मामले में भी जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। 

नियमित जमानत की मांग करते हुए सिसोदिया ने पहले की सुनवाई में तर्क दिया था कि कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा उनके पास से धन के लेनदेन का कोई सबूत नहीं मिला है और उनके खिलाफ आरोप संभावना के दायरे में हैं। 

वहीं, सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए जांच एजेंसी ने कहा कि इस मामले में एक गहरी जड़ और बहुस्तरीय साजिश शामिल है। सिसोदिया जांच के दौरान असहयोगी और टालमटोल करने वाले रहे हैं, कार्यप्रणाली का पता लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सिसोदिया की कार्यपालिका और नौकरशाहों के साथ घनिष्ठ साठगांठ का पता चला है।

मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं सिसोदिया की पत्नी
मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया लंबे समय से मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं। मनीष सिसोदिया के जेल और पढ़ाई के लिए बेटे के विदेश जाने के बाद से वह घर में अकेली हैं। इस कारण वह तनाव में रहती हैं। उनका इलाज कर रहे अपोलो के डॉक्टरों का कहना है कि मल्टीपल स्केलेरोसिस की बीमारी में मरीज के दिमाग का शरीर पर से नियंत्रण घटता चला जाता है। वर्तमान में इनमें भी ऐसे ही लक्षण दिख रहे हैं। इस बीमारी के चलते उनके शरीर की आधी कार्यक्षमता प्रभावित है। इसके चलते उनको चलने या बैठने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

73 दिनों से जेल में बंद हैं सिसोदिया
दिल्ली में कथित नई आबकारी नीति घोटाले के आरोप में मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है दिल्ली शराब नीति घोटाले में सिसोदिया की अहम भूमिका थी। सिसोदिया केजरीवाल सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री थे। उनके पास कुल 33 में से 18 विभाग थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें