फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा 2020: आरोपी तस्लीम अहमद की जमानत पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, दिल्ली पुलिस से पूछा सवाल

Wed, 09 Jul 2025 12:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली दंगा 2020 के मामले में आरोपी तस्लीम अहमद की जमानत पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले हाईकोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस से सवाल किया था कि फरवरी 2020 के दंगों से जुड़े आरोपी कब तक जेल में रहेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली दंगा 2020 के मामले में आरोपी तस्लीम अहमद की जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट में अपना फैसला सुरक्षित रखा लिया है। मंगलवार को सुनवाई में अदालत में दिल्ली पुलिस से पूछा था कि फरवरी 2020 के दंगों से जुड़े आरोपी कब तक जेल में रहेंगे। जबकि पांच साल बाद भी इस मामले में आरोप तय करने पर बहस अभी तक पूरी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद और हरीश वैद्यनाथन शंकर की खंडपीठ ने यह सवाल तस्लीम अहमद की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस से पूछा। अहमद पर सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दंगों में कथित बड़ी साजिश का आरोप है। 

खंडपीठ ने अभियोजन पक्ष से पूछा, पांच साल बीत चुके हैं। आरोप तय करने पर बहस भी पूरी नहीं हुई। इस तरह के मामलों में, 700 गवाहों के साथ, एक व्यक्ति को कितने समय तक जेल में रखा जा सकता है? कोर्ट ने यह सवाल तब उठाया जब आरोपी के वकील महमूद प्राचा ने मामले में कार्यवाही में देरी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


प्राचा ने कहा कि वह मामले के गुण-दोष पर तर्क नहीं देंगे, बल्कि मुकदमे में देरी के आधार पर राहत की मांग करेंगे। उन्होंने सह-आरोपियों देवांगना कलिता, आसिफ इकबाल तन्हा और नताशा नरवाल का उदाहरण दिया, जिन्हें 2021 में देरी के आधार पर जमानत दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें