फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS के खुरासान मॉडल: कौन-कौन से कोड वर्ड से करते हैं बात?

Fri, 21 Apr 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आतंकवाद
विज्ञापन
देश में आईएसआईएस के एक और खुरासान मॉडल का पर्दाफाश हुआ है। ये भारत में सामने आए आईएसआईएस के खुरासान का दूसरा मॉडल है। 
विज्ञापन


हालांकि ये मॉडल कुछ महीने पहले सामने आए कानपुर-लखनऊ वाले पहले मॉडल से एकदम अलग है। आईएसआईएस के खुरासान के दो मॉडल कुछ महीने में ही सामने आने से देश की सुरक्षा व खुफिया एजेंसी सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे देश के बड़ा खतरा बता रही हैं। खुरासान के दूसरे मॉडल के बृस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए सदस्य कोड वर्ड में बात करते थे। 
      
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दूसरे खुरासान मॉडल केजो चार सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं और जो सदस्य फरार है वह आपस में कोड वर्ड में बात करते थे। इस मॉडल के सदस्य चने, लड्डू, बडा काम और मसाला जैसे कोर्ड वर्ड का बात करते थे। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व खुफिया एजेंसियों ने इंटरसेप्ट पर इनको कोर्ड वर्ड में बात करते हुए ट्रेस किया था। इनसे शुरूआती पूछताछ में ये बात सामने आई है कि ये हथियार को चने, छोटे बम के लिए लड्डू, विस्फोटक पाउडर के लिए मसाला और आतंकी वारदातों के लिए बड़ा काम कोर्ड वर्ड का इस्तेमाल करते थे। 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने निभाई अहम भूमिका

आतंकवाद
स्पेशल सेल के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मॉडल के पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्पेशल सेल के पास जो भी सूचनाएं थीं वह यूपी एटीएस समेत अन्य राज्यों की पुलिस से साझा की। 

देशभर में जिन छह जगहों पर जो छापेमारी हुई वहां दिल्ली पुलिस की टीमें मौजूद थीं। इस खुरासान मॉडल केसदस्य देश में एक साथ कई जगह पर तबाही मचाना चहाते थे।

इसके लिए इन्होंने वित्तीय सहायता भी जुटा ली थी, ताकि ये जान-मान का ज्यादा से ज्यादा नुकसान कर सकें।  इस मॉडल में कुल 11 सदस्य बताए जा रहे हैं। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर आईएसआईएस से प्रभावित होकर इस मॉडल को खड़ा किया था।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें