फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi HC: 'संबंध बनाने के लिए 14 वर्षीय लड़की की सहमति कानून की नजर में अमान्य', आरोपी शिक्षक की जमानत नामंजूर

Sat, 28 Oct 2023 01:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि पीड़िता जो उस समय केवल 14 वर्ष की थी की रजामंदी कानून की नजर में कोई सहमति नहीं है और आरोपी उसके शिक्षक होने के कारण प्रभावशाली स्थिति में था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को जमानत देने से इनकार कर दिया। आरोपी ने छात्रा की सहमति से संबंध बनाने का दावा किया था। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि पीड़िता जो उस समय केवल 14 वर्ष की थी की रजामंदी कानून की नजर में कोई सहमति नहीं है और आरोपी उसके शिक्षक होने के कारण प्रभावशाली स्थिति में था।

विज्ञापन


आवेदक के वकील के इस तर्क में कोई दम नहीं है कि दोनों पक्षों के बीच संबंध सहमति से बने थे, क्योंकि वर्ष 2012 में पीड़िता की उम्र केवल 14 वर्ष थी। उन्होंने कहा यह अदालत यह भी नोट करती है कि प्रासंगिक समय में वह एक शिक्षक होने की प्रमुख स्थिति में था क्योंकि वह उस कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी जहां वह पढ़ाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें