जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग
कथित आबकारी मामले में आप नेता संजय सिंह ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में जमानत शर्तों में ढील देने की मांग की है। शनिवार को स्पेशल कोर्ट के सामने संजय सिंह ने आवेदन दिया कि उन्हें एनसीआर क्षेत्र से बाहर जाने पर जांच अधिकारी को सूचित किए जाने की शर्त हटाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने अदालत से उनके पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की है। उनका दावा है कि वह एक राजनेता है और राज्यसभा सांसद हैं उनके भागने की आशंका नहीं है। उनका पासपोर्ट रिलीज कर दिया जाना चाहिए।
केजरीवाल और सिसोदिया को मिली पेशी से छूट
नई दिल्ली। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी मामले में मुकदमे का सामना कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिजिकल पेशी से राहत दे दी है। दोनों नेताओं ने पिछली सुनवाई में वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए पेश होकर अदालत से चुनाव के चलते पेशी से छूट मांगी थी। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अदालत मामले में चार फरवरी को सुनवाई करेगी।