हाईकोर्ट होने की दिशा में हाईकोर्ट बृहस्पतिवार को एक कदम और आगे बढ़ गया। हाईकोर्ट के मोबाइल ऐप का बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल ने इस मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया। इस ऐप से वकीलों व वादियों को हाईकोर्ट में कामकाज संबंधी सुविधाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी।
इस मोबाइल ऐप के जरिए केस स्टेटस, डिस्प्ले बोर्ड, कॉज लिस्ट व दूसरे लिंक पर आसानी से जाया जा सकेगा। हाईकोर्ट के ई-सॉफ्टवेयर पर पंजीकृत वकील इसके जरिए फाइलों के ई-निरीक्षण व ऑनलाइन गेट पास जारी करने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इस ऐप को कोई आम जन भी इस्तेमाल कर सकता है और प्रवेश पास के लिए इसके जरिए आवेदन कर सकता है। इतना ही नहीं इस ऐप के यूजर हाईकोर्ट के साथ सुप्रीम कोर्ट का डिस्प्ले बोर्ड भी देख पाएंगे।
मोबाइल ऐप वकीलों को अपनी केस डायरी ऑनलाइन मेनटेन करने की सुविधा भी देगी। इसके अलावा महत्वपूर्ण लिंक में यूजर को मुख्य न्यायाधीश व अन्य जजों के रोस्टर, फैसलों, केस हिस्ट्री व अन्य जानकारी मिल पाएगी।