दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पिटाई के बाद पहलवान सागर धनकड़ की मौत मामले में गिरफ्तार पहलवान सुशील कुमार की मां ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। दिल्ली हाईकोर्ट सुशील कुमार और एक लॉ के छात्र की याचिका शुक्रवार को सुनने के लिए तैयार हो गई है। लॉ के छात्र का दावा है कि पहलवान सुशील की मां ने याचिका दायर करने के लिए उसे अपनी सहमति दी है।
पुलिस ने ओलंपियन सुशील कुमार के चार और साथियों को किया गिरफ्तार, अब तक सात गिरफ्तार
छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को हुए सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ओलंपियन सुशील कुमार के करीबी और काला असौदा-नीरज बवानिया गैंग चार बदमाशों को रोहिणी जिला के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है।