फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में सावन के पहले सोमवार को झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

Mon, 22 Jul 2019 05:01 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में झमाझम बारिश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना है, लेकिन उमस ने लोगों का पसीना निकाल दिया है। मौसम विभाग ने बुधवार के बाद भारी बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


उम्मीद है कि तभी उमस से राहत मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से 3 डिग्री कम 24.6 डिग्री रहा।

दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। बारिश का माहौल भी बना, परंतु दिन चढ़ते-चढ़ते हल्की धूप निकल आई। दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली। 

आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया और तेज हवाएं चलने लगी, जिस कारण कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक 50.2 मिमी और शाम 5:30 बजे तक 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 दिन हल्की बारिश के बाद बाद बुधवार के बाद 3 दिन भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28 से 30 डिग्री के बीच बना रहेगा। 28 जुलाई के बाद तापमान 32 डिग्री के पार जाने की संभावना है। यानी, पूरे सप्ताह मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें