फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : लॉकडाउन के दौरान मजबूत हुआ हेल्थ सिस्टम

Mon, 10 May 2021 05:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली के लोगों ने लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर कोरोना की चेन तोड़ने में पूरा सहयोग दिया
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीन सप्ताह के लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की कोशिश की। कई जगह नए ऑक्सीजन बेड तैयार किए गए। दिल्ली में सबसे बड़ी दिक्कत ऑक्सीजन की आई। सामान्य दिनों में अस्पतालों में जितनी ऑक्सीजन चाहिए होती है, उससे कई गुना ऑक्सीजन की जरूरत पडने लगी, क्योंकि अ ब जितने भी कोरोना के मरीज आते थे, उन सब को ऑक्सीजन की जरूरत होती थी। अचानक कई गुना ऑक्सीजन की जरूरत पडने लगी।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोटर के आदेशों ,से और केंद्र सरकार के सहयोग से अब ऑक्सीजन की स्थिति दिल्ली के अंदर काफी कुछ सुधरी है। अब इस तरह की बातें सुनने को नहीं मिल रही है कि इस अस्पताल में 2 घंटे की अक्सीजन रह गई है, उस अस्पताल में आधे घंटे की ऑक्सीजन रह गई। इस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह किसी की मौत हो सकती है। अब इस तरह की बातें सुनने को नहीं मिल रही है। इस लॉकडाउन के पीरियड में हमने सिस्टम को भी सुधार करने में काफी काफी प्रयास किए।

दिल्ली में वैक्सीन की कमी है, केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से  बड़ी तेजी के साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। जितने लोगों ने वैक्सीन लगवाया है, उन्होंने देखा होगा कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों में जो इंतजाम किए हैं, वह कितने शानदार इंतजाम किए हैं। सब लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। सब लोगों को अच्छा लग रहा है। युवा बढ़-चढ़कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। यहां तक कि दिल्ली के आसपास के इलाकों से भी लोग दिल्ली आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। वैक्सीन के स्टॉक की कमी है। इसमें हमने केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। केंद्र सरकार जैसे अन्य बातों पर सहयोग करती रही है, उम्मीदन वैक्सीन देने में भी पूरी मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें