फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत में सुधार, हटाई गई ऑक्सीजन, जनरल वार्ड में शिफ्ट

Mon, 22 Jun 2020 05:44 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ विभाग ने सोमवार को जानकारी दी कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनका ऑक्सीजन स्पोर्ट भी हटा लिया गया है। सत्येंद्र जैन 17 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

विज्ञापन

 

 उनके कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को प्लाज्मा थेरेपी के बाद से उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। प्लाज्मा थेरेपी का जैन की तबीयत पर साकारात्मक असर पड़ा है। डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें सोमवार को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।

मालूम हो कि 17 जून को सत्येंद्र जैन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें पहले पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को फेफड़ों में इंफेक्शन बढ़ गया, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। इसके बाद उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उन्हें वहां आईसीयू में भर्ती किया गया और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। शनिवार को मैक्स अस्पताल में ही उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी, जिसके बाद रात से ही उनकी हालत में सुधार होने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें