बाहरी दिल्ली के रिठाला के पास हेड कांस्टेबल ने एक जिम संचालक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हेडकांस्टेबल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस आयुक्त का कहना है कि सिपाही को सीधे बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान द्वारका निवासी दीपक गहलावत और आरोपी हेड कांस्टेबल की पहचान शाहबाद निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। यह घटना उस वक्त हुई जब आज सुबह 6.00 बजे आरोपी हेड कांस्टेबल अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था।
हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि गोली क्यों मारी गई है, किन हालात में मारी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में पहले से एक-दूसरे को जानते थे या नहीं अभी इस मुद्दे पर पूछताछ हो रही है ।
सुबह छह बजे जब आरोपी अपने घर जा रहा था और जिम संचालक अपनी कार से घर जा रहा था तब बेगमपुर थाना इलाके में हेड कांस्टेबल ने उसे गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।