फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि मामले में केजरीवाल के खिलाफ दायर शिकायत की सुनवाई पर अदालत ने लगाई रोक

Tue, 10 Dec 2019 12:37 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आप ट्विटर अकाउंट
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में दायर की गई शिकायत की सुनवाई पर मंगलवार को उच्च न्यायालय रोक लगा दी। इसके साथ ही न्यायाधीश सुरेश कैत ने राज्य और शिकायतकर्ता विकास सांकृत्यायन को नोटिस भी जारी किया है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि मई 2018 में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक वीडियो को रिट्वीट किया था। इसके बाद उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया गया था। 

केजरीवाल ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए इस मामले में उनके खिलाफ आरोपी के तौर पर जारी समन को खारिज करने की मांग की थी और निचली अदालत के दो आदेशों को भी चुनौती दी थी। इससे पहले निचली अदालत ने उनके खिलाफ जारी समन को खारिज करने से इनकार कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें