दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर और भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद को तगड़ा झटका देते हुए डीडीसीए भ्रष्टाचार मामले में डाली गई उनकी याचिका खारिज कर दी।
बता दें कि कीर्ति आजाद और बिशन सिंह बेदी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने मांग की थी कि डीडीसीए में अनियमितता को लेकर जो एसआईटी या सीबीआई जांच हो वो अदालत की निगरानी में हो।
कोर्ट ने आज उनकी इसी याचिका की सुनवाई के दौरान इसे रद्द कर दिया। कोर्ट ने कीर्ति आजाद और बिशन सिंह बेदी की याचिका को प्रीमैच्योर पाया क्योंकि अदालत के अनुसार सीबीआई इस इस मामले में प्राथमिक जांच आरंभ कर चुकी है और उसे समय दिया जाना चाहिए।