फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : अलीपुर में हनुमानजी की मूर्ति खंडित, लोगों में रोष होने पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज

Sun, 29 Oct 2023 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना से गांव और आसपास के लोगों में रोष है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर धार्मिक भावना को आहत करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुर के जिंदपुर में हनुमानजी की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव और आसपास के लोगों में रोष है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर धार्मिक भावना को आहत करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना बुधवार की है। तड़के पुलिस को सूचना मिली कि जिंदपुर गांव के श्मशान घाट के पास स्थित हनुमानजी की मूर्ति को किसी ने तोड़ दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची, वहां काफी लोग जमा थे। मूर्ति खंडित मिली और उसके कपड़े पास में ही जले पड़े मिले।

सूचना देने वाले मुखमेलपुर गांव निवासी राजेश कुमार कुमार ने बताया कि वह सुबह की सैर पर निकले थे, यहां मूर्ति को खंडित देखा। पुलिस ने राजेश के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस श्मशान घाट के आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर पता लगा रही है। साथ ही पुलिस मुखबिरों के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें