फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पहनने को लेकर हुई कहासुनी में पार्क के गार्ड ने युवक को मारी गोली और फिर...

Wed, 15 Jul 2020 03:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

-गोली युवक के पैर में लगी, युवक बिना मास्क पहने आया था पार्क, पुलिस ने गार्ड को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार बाग इलाके में सोमवार शाम मास्क पहनने को लेकर हुई कहासुनी में पार्क के गार्ड ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गार्ड के पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शालीमार बाग स्थित डीडीए की शीश महल पार्क में सोमवार शाम आस पास के रहने वाले कुछ लोग बैठे थे। पार्क के गार्ड ने एक युवक को बिना मास्क लगाए देख उसे टोका। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी।

गार्ड का आरोप है कि इस दौरान आस पास मौजूद लोगों ने उस पर हमला करने की कोशिश की। अपने बचाव में उसने गोली चला दी। जिसमें युवक के पैर में गोली लगी।

वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय गार्ड शराब के नशे में था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल युवक मिट्ठू को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक गार्ड एक्स सर्विस मैन है और डीडीए पार्क में गार्ड की नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें