फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार की बड़ी तैयारी: वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सीएम रेखा ने बनाया ये प्लान; AAP पर साधा निशाना

Thu, 10 Apr 2025 05:10 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पानी के स्प्रिंकलर और स्मॉग गन पूरे वर्ष काम करते रहें, जबकि पिछली आप सरकार ने इनका इस्तेमाल केवल दो से तीन महीने के लिए किया था। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : @gupta_rekha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार की योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार धूल की समस्या के समाधान के लिए स्ट्रीट लाइट के खंभों पर 1,000 पानी के स्प्रिंकलर लगाएगी।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पानी के स्प्रिंकलर और स्मॉग गन पूरे वर्ष काम करते रहें, जबकि पिछली आप सरकार ने इनका इस्तेमाल केवल दो से तीन महीने के लिए किया था। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के वायु प्रदूषण में धूल एक बड़ी वजह है। बता दें कि फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा ने शहर की बिगड़ती वायु गुणवत्ता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था और इसके लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन

पीएम मोदी नेता नहीं संत हैं: सीएम रेखा
इस खास इंटरव्यू में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी को मैं नेता नहीं मानती, संत मानती हूं। कोई संत होता हैं, वो प्रभु की सेवा में पूजा-पाठ में अपना जीवन लगाता है। पीएम मोदी ने देश की सेवा को अपना पूजा पाठ माना और भी बहुत सारे लोग हमारे यहां हैं। जिन्होंने अपने-अपने तरीके से पूरा जीवन लगाकर देश की सेवा की। बातचीत में आगे उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी उनमें से एक हैं। हमारी बाकी जितनी लीडरशिप है, सभी का गजब का व्यक्तित्व है।

संबंधित वीडियो-


पढ़ें- Delhi Metro: मेट्रो के अंदर अंडा-दारू पीने वाला शख्स बुराड़ी से पकड़ा, वायरल वीडियो की खुद बताई सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें