फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: स्कूलों से मैनेजमेंट समेत सभी कोटे खत्म

Wed, 06 Jan 2016 05:07 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल दाखिले को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मैनजमेंट समेत सभी प्रकार के कोटे को खत्म करने का फैसला लिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि ये अहम फैसला स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी और लोगों के फायदे के लिए किया गया है। सीएम ने बताया कि स्कूलों में केवल गरीब बच्चों के लिए 25 फीसदी कोटा होगा। बाकी सभी सीटें आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

इस दौरान सीएम से एक पत्रकार ने यह भी पूछा कि अगर कोई स्कूल आदेश को नहीं मानता है तो सरकार क्या कार्रवाई करेगी? इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बहुत कुछ कर सकते हैं। इतना ही नहीं स्कूल पर कब्जा भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आदेश न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने स्कूल दाखिले में राज्य सरकार के इस फैसले को विस्तार से समझाते हुए इससे होने वाले कई फायदे भी बताए।

केजरीवाल के मुताबिक सभी स्कूलों पर ये आदेश लागू होगा। यदि कोई स्कूल इसका पालन नहीं करता है तो उस पर हर संभव और सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने निजी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया को आसान और प्रभावी बनाने के लिए 62 मानकों को समाप्त कर दिया है। सीएम ने बताया ये सभी अनुचित और भेदभावपूर्ण वाले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें