फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने दिल्ली सरकार के पाले में डाली गेंद

Sun, 15 Nov 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत पर दिल्ली सरकार की जांच कमेटी ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर से नागपुर में मुलाकात की।
विज्ञापन


कमेटी संभवत: रविवार या सोमवार को रिपोर्ट उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंपेगी। हालांकि कमेटी सदस्यों ने शनिवार शाम उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर अनौपचारिक तरीके से कुछ जानकारी दी है।

कमेटी के सदस्य सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल राहुल मेहरा ने ट्वीट कर बताया है कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे बीसीसीआई अध्यक्ष के साथ बैठक हुई जिसमें डीडीसीए की जांच से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सरकार खुद भी कर सकती है मैच होस्ट

सूत्र बताते हैं कि बीसीसीआई अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार के पाले में गेंद डाल दी है। डीडीसीए और सरकार अपने लेवल पर मामला सुलझाए। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि सरकार डीडीसीए की बजाय खुद मैच होस्ट कराने की बात कर सकती है।

दिल्ली सरकार की कमेटी ने इससे पहले डीडीसीए के पदाधिकारियों को बुलाया था। बताते हैं कि दिल्ली सरकार ने पदाधिकारियों से कहा है कि सीबीआई, कंपनी अफेयर्स समेत कई सेंट्रल जांच एजेंसी मामलों की जांच कर रही है। ऐसे में सिर्फ दिल्ली सरकार के मनोरंजन कर भुगतान की बात करना गलत है।

गौरतलब है कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच के लिये दिल्ली सरकार ने दो सदस्यीय समिति गठित की थी। जिसे जल्द से जल्द अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें