दिल्ली सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। ये सत्र महिला सुरक्षा के मुद्दो के लिए बुलाया गया है।
दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 जुलाई को बुलाया गया है। इसमें दिल्ली सरकार सदन के समक्ष महिला सुरक्षा के लिए आयोग का प्रस्ताव रखने जा रही है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक आयोग महिला अपराधों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने लिए काम करेगा। इतना ही नहीं आयोग घोर लापरवाही मे लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश कर सकेगा।