फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः केजरीवाल सरकार नहीं दे पा रही सरकार कर्मचारियों को सैलेरी!

Sat, 03 Dec 2016 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
विज्ञापन
नोटबंदी की मार से केवल वो लोग ही परेशान नहीं हैं जिनके पास कैश की कमी है या जिन्हें 1000 और 500 के पुराने नोट बदलने के लिए बैंको की लाइन में खड़ा होना पड़ा था। बल्कि, अब इसका असर राज्य सरकार पर भी दिखने लगा है।
विज्ञापन


ऐसा ही संकेत दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दे रहे हैं। सिसोदिया ने शनिवार को ट्वीट कर कहा है कि सरकार के पास इतना पैसा भी नहीं है कि वो अपने कर्मचारियों को सैलरी दे सके।

इस परेशानी की वजह बताते हुए मनीष सिसोदिया कहते हैं कि नोटबंदी के बाद दिल्ली में टैक्‍स कलेक्‍शन में इतनी गिरावट आई है कि सरकारी खजाने में पैसों की कमी हो गई और कर्मचारियों को सैलरी देना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

  Tax collection can be 50% low this month as there is no business in Delhi markets. If so, it would b hard to pay salaries of govt employees. — Manish Sisodia (@msisodia) December 3, 2016
विज्ञापन

वित्त मंत्री को भी बताई जा चुकी है ये समस्या

मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि नवंबर महीने में नोटबंदी के बाद दिल्ली के बाजारों में व्यापार पूरी तरह से ठप्प हो गया है जिसके कारण टैक्स कलेक्‍शन में पचार फिसदी तक ‌की गिरावट आई है। 

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि अगर यही स्थिति रही तो सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर ये भी बताया कि वित्त मंत्री की उपस्थिती में जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी यही आशंका जताई है।

मालूम हो कि नोटबंदी के सरकार के फैसले की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही आलोचना कर चुके हैं औ वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलकर पूरे देश में इसके खिलाफ रैलियां भी कर रहे हैं।
  Same concern being expressed by many stae Fin Ministers in GST council meet in presence of Union Fin Minister. 2/N — Manish Sisodia (@msisodia) December 3, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें