फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली सरकार के वर्क फ्रॉम होम के आदेश का एमसीडी में नहीं हुआ पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी विभागों में कर्मचारी पहुंचे दफ्तर, कर्मचारियों में रोष, स्थायी समिति अध्यक्ष ने नाराजगी जताई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए वैश्विक तेल संकट और प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील के बाद दिल्ली सरकार के सरकारी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने का फैसला एमसीडी में पूरी तरह नदारद दिखा। एमसीडी की ओर से एडवाइजरी जारी होने के बावजूद बुधवार को एमसीडी के किसी भी विभाग में वर्क फ्रॉम होम लागू नहीं किया गया और रोजाना की तरह सभी कर्मचारी एवं अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इससे कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला। वहीं स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई और अतिरिक्त आयुक्त मुख्यालय से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने तेल की खपत कम करने, ट्रैफिक दबाव घटाने और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभागों को सीमित उपस्थिति रखने और गैर-जरूरी स्टाफ को घर से काम करने की अनुमति देने के निर्देश दिए थे। एमसीडी प्रशासन ने भी इसके तहत एडवाइजरी जारी की, लेकिन जमीनी स्तर पर किसी भी विभाग में उसका पालन नहीं कराया गया। दिल्ली सरकार के आदेश के अनुसार बुधवार को वर्क फ्रॉम होम होना चाहिए था। मगर बुधवार की सुबह एमसीडी मुख्यालय से लेकर विभिन्न जोन कार्यालयों में सामान्य दिनों जैसी ही कर्मचारियों की भीड़ दिखाई दी। कर्मचारी रोजाना की तरह दफ्तर पहुंचे और पूरे दिन कार्यालयों में सामान्य तरीके से कामकाज चलता रहा। कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने केवल औपचारिकता निभाते हुए एडवाइजरी जारी कर दी, लेकिन उसे लागू करने को लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें