नई दिल्ली। दिल्ली में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद की नाराजगी पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरा है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार का स्वच्छता अभियान सिर्फ दिखावा था, जिसका सच अब उनके अपने मंत्री ने उजागर कर दिया है।
नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही भाजपा के दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान को सिर्फ फोटोशूट और प्रचार तक सीमित होने की बात रही थी। आशीष सूद ने भी खुद सड़कों पर फैले कूड़े को देखकर असंतोष जाहिर किया और कहा कि सफाई व्यवस्था पर वे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने महापौर, स्थाई समिति अध्यक्ष और एमसीडी अधिकारियों को फटकार लगाई कि वे सिर्फ आई-वॉश न करें और गलत तस्वीरें न दिखाएं। ब्यूरो