फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के बाद दिल्ली सरकार बजट पेश करेगी, चुनाव के कारण हुई देरी

Tue, 18 Feb 2020 02:11 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
होली के बाद दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शपथ लेने के दूसरे दिन बताया कि सरकार दिल्ली का 2020-21 का बजट होली के बाद पेश करेगी, यानी 10 मार्च के बाद ही सरकार बजट पेश करेगी। विधानसभा चुनाव के कारण बजटीय अभ्यास दिसंबर से नहीं शुरू हो सका। ऐसे में बजट की तैयारी में 20-25 दिन लग जाएंगे। व्यापार और कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उप मुख्यमंत्री ने कर चोरी को रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं को सम्मानित किया
धार्मिक संस्था गणेश सेवा मंडल की तरफ से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक अभय वर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ. अनिल गोयल को भी सम्मानित किया। सेवा मंडल की तरफ से लक्ष्मी नगर के शंकर विहार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र लड्डा, सचिन गुप्ता और लक्ष्मी नगर से निगम पार्षद संतोष पाल ने दोनों को स्मृति चिह्न दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें